Invalid slider ID or alias.

निम्बाहेड़ा-मंडी चौराहे से बीज रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

वीरधरा न्यूज़।चित्तौड़गढ़@डेस्क।

निम्बाहेड़ा। सोमवार को सूफलै माॅल्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की और से निम्बाहेडा अनाज मंडी चौराहे से बीज रथ को किसानो के माध्यम से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
सुफ्लै कृषि अधिकारी पुरूषोत्तम शर्मा ने बताया कि बीज रथ का उद्देश्य किसानो को अधिक मुनाफा पहुचाना है और यह बीज रथ निम्बाहेडा, भदेसर, कपासन, डुंगला तहसील के गांव-गांव व ढाणी ढांणी पहुचेगा जहा माल्टिंग जौ की खेती के लिए किसानो को जागरूक किया जावेगा।
माल्टिंग जौ की खेती से कम खर्च के साथ अधिक मुनाफा के बारे में बताया गया। जिसमे कई गांव के किसान मित्र सुरेश कुमार डांगी, रितेश पुरी, अभिनव मारू, मोहन लाल धाकड व भादसोडा अधिकारी अरविंद परमार ने बीज रथ को रवाना किया।

Don`t copy text!