Invalid slider ID or alias.

सवाई माधोपुर/बोंली-भाजपा ने कमलोत्सव एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई।

वीरधरा न्यूज़।बोंली@ श्री श्रद्धा ओम त्रिवेदी।

बौली। भारतीय जनता पार्टी मंडल बोली के तत्वावधान में बौली कस्बे का भाजपा कमलोत्सव कार्यक्रम नव दुर्गा मंदिर शिवपुरी कॉलोनी बोली में मनाया गया।
इसके अलावा ग्राम खिरखड़ी, थड़ी, झनून, जस्टाना,सहित कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रामअवतार मीणा,कालूराम मीणा पंचायत समिति सदस्य, भंवर सिंह राजावतबूथ अध्यक्ष, विधानसभा बामनवास विस्तारक मोतीलाल मीणा, लखन लाल मीणा, रामराज मीणा, गोविंद नारायण भदौरिया, मुरारीलाल मंगल, घनश्याम बिरला, अंसार अहमद खलीफा, विशाल राजौरा, भूपेंद्र राजौरा, गिरीश गौतम उपस्थित रहे।
मुख्य वक्ता पूर्व जिला महामंत्री प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के संयोजक ओमप्रकाश डगोरिया ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के इस पावन अवसर पर उनके जीवन चरित्र पर विस्तार से प्रकाश डाला। अन्य सभी वक्ताओं ने दीनदयाल उपाध्याय और भाजपा के रीति नीति के बारे में बताया।

Don`t copy text!