Invalid slider ID or alias.

श्रीगंगानगर-लिफ्ट के बहाने पड़ोसी ने किया नाबालिक का शिकार, सूने मकान में ले जाकर रेप, आरोपी गिरफ्तार।

वीरधरा न्यूज़।जयपुर@ श्री अक्षय लालवानी।


श्रीगंगानगर। जिले के अनूपगढ़ के 87 जीबी गांव में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है।
थानाधिकारी फूलचंद शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि दुष्कर्म के मामले में आरोपी किशोर कुमार, को 87 जीबी गांव से गिरफ्तार किया गया है।
थानाधिकारी फुलचंद शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 17 सितंबर 2022 को अनूपगढ़ पुलिस थाने में एक युवक ने मामला दर्ज करवाया था, कि 16 सितंबर 2022 को वो अपने चाचा के पास गांव 72 जीबी आया हुआ था, उसके चाचा की 16 वर्षीय बेटी, अपनी दादी के साथ अनूपगढ़ बाजार में किसी काम के लिए आई थी।
शाम तक जब उसकी चचेरी बहन घर नहीं पहुंची, तो परिजनों ने उसकी बहन की तलाश की, मगर उसे कहीं भी पता नहीं चला, जबकि उसकी दादी उसकी बहन को वापस गांव जाने के लिए कहकर घड़साना चली गई थी।
थानाधिकारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करवाई कि 17 सितंबर सुबह-सुबह 7 बजे, 16 वर्षीय लड़की ने अपने परिवार के सदस्यों को फोन पर दुष्कर्म के घटना की जानकारी दी।
रिपोर्ट में बताया गया है कि पब्लिक पार्क के सामने गणेश मंदिर के पास 87 जीबी गांव के किशोर कुमार ने लड़की को रायसिंहनगर चौराहे तक लिफ्ट देने की बात कही जिसे नाबालिक लड़की ने मान लिया, जब किशोर कुमार ने लड़की को रायसिंहनगर चौराहे पर नहीं उतारा, तो नाबालिग लड़की ने उसका विरोध किया।
मगर किशोर कुमार उसे 87 जीबी गांव के एक सूने घर में ले गया, जहां नाबालिक लड़की के साथ किशोर कुमार ने दुष्कर्म किया, पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। जांच अधिकारी फूलचंद शर्मा ने बताया कि आरोपी किशोर कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया और कोर्ट में पेश किया गया।

Don`t copy text!