Invalid slider ID or alias.

चित्तोड़गढ़-हड़माला कच्ची बस्ती में बेडच नदी में तैरता मिला युवक का शव, सिविल डिफेंस की टीम ने बाहर निकाला, नही हुई शिनाख्त।

वीरधरा न्यूज़।चित्तोड़गढ़@ स्नेहा व्यास।

चित्तौड़गढ़। शहर में हड़माला कच्ची बस्ती के यहां बेडच नदी में शनिवार को अज्ञात युवक का नग्न शव तैरते मिला है। जिससे एकाएक क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव की शिनाख्त नहीं हुई है। पुलिस शव की शिनाख्ती का प्रयास कर रही है।
जानकारी में सामने आया कि चित्तौड़गढ़ शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में आने वाले हड़माला कच्ची बस्ती में एक युवक का शव तैरता देखा गया। क्षेत्र के लोगों ने बेड़च नदी में शव होने की सूचना पार्षद बालकिशन भोई को दी। इस पर पार्षद बाल किशन भोई ने मामले की जानकारी कोतवाली थाने को दी। इस पर कोतवाली थाने से सब इंस्पेक्टर गोवर्धनसिंह, एएसआई गोवर्धनलाल मय जाप्ते के मौके पर पहुंचे। सिविल डिफेंस की टीम को मौके पर बुलाया गया। सिविल डिफेंस की सहायता से शव को बाहर निकाला गया। शव पूरी तरह से नग्न होकर एक से दो दिन पुराना बताया जा रहा है। यह युवक गले में ताबीज पहने हुवे हैं। शव को बाहर निकलवा कर जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया है। शव की शिनाख्ती के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रारंभिक रूप से शव के बह कर आने की आशंका जताई जा रही है। युवक की उम्र 25 से 30 साल बताई जा रही है।

Don`t copy text!