Invalid slider ID or alias.

बांरा/झालावाड़-सांसद के जन्मदिन पर रोहित नायक सरकार ने मंदिर जाकर पूजा पाठ किया, टीम के साथ जन्मदिन मनाया।

वीरधरा न्यूज़। बांरा@ डेस्क।

बारां। बारां-झालावाड़ सांसद दुष्यंत सिंह के जन्मदिन पर भाजपा सोशल मीडिया जिला सह संयोजक रोहित नायक सरकार की अगवाई में शहर के मनियारा महादेव मंदिर जाकर युवाओं ने सांसद के लिये पूजा अर्चना की उसके बाद केक कट कर सांसद दुष्यंत सिंह का हर्ष उल्लास के साथ जन्मदिन मनाया गया। सोशल मीडिया जितेंद सिंह रहलाई व युवा नेता प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि सांसद दुष्यंत सिंह के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उत्तम स्वास्थ्य,दीर्घ आयु व सुख समृद्धि के साथ प्रत्येक क्षेत्र में सफल हों!
कार्यक्रम में भानु प्रताप सिंह रहलाई, मोनू नायक,बंटी नायक माथनी, आनंद सेन गोचिया, गोविंद मेहता, दीपक नायक, मलखान प्रजापति, हर्षित सेन,चेतन नायक,अंकित राठी, प्रमोद मेहता,अग्निश किराड ,आशु प्रजापति आदि उपस्थित रहे।

Don`t copy text!