Invalid slider ID or alias.

सोनियाना-कंथारिया में अनंत चतुर्दशी के उद्यापन पर यज्ञ हवन कर भव्य कलश यात्रा निकाली गई।

वीरधरा न्यूज़।सोनियाना@ श्री कालु सेन।

सोनियाना। शुक्रवार सुबह साढे बजे चारभुजा मंदिर से धार्मिक अनुष्ठान के साथ पूजा अर्चन कर कलश यात्रा आरम्भ हुई। जिसमें डीजे की धुन पर महिला एवं पुरुष नाचते गाते हुए चल रहे थे। कलश यात्रा गांव के मुख्य मार्गो से होंती हुई पुन चारभुजा मंदिर पहुंची। जहां हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। पंण्डित रतन लाल शर्मा व भवानी शंकर जोशी ने यज्ञ मे वैदिक मंत्राचार के साथ आहुतियां दी। 11 जोडो ने यज्ञ में पूर्णाहुतियां दी। इस दौरान महिलाओं ने भजन किर्तन भी किये। कलश यात्रा में सैकडो ग्रामिण महीला पुरूष मौजुद रहे। यज्ञ पूर्णाहुति के बाद प्रसाद वितरण किया गया।

Don`t copy text!