वीरधरा न्यूज।कपासन@ श्री रोशन लाल रेगर।
कपासन। राजीव गांधी खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार से प्रदेश भर में होगा।
सुरपुर पी ई ई ओ महेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि ग्राम पंचायत सुरपुर में पंजीकृत 28टीमें भाग लेगी जिसमें विविध खेलों का आयोजन होगा। खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ी सभी मतभेदों से दूर होकर खेल भावना से खेल कर राष्ट्रीय एकता की मिशाल पेश करेंगे। शारीरिक शिक्षक नाना लाल जाट, भगवती लाल जाट, दिलीप कुमार बारेगामा जुटे हैं, व्यवस्था प्रबंधन में साथ ही युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित रहेगी।