Invalid slider ID or alias.

बम्बोरी-आजादी के 75 वें वर्ष के उपलक्ष में सिनेमा हॉल में होगा गांधी फिल्म का निशुल्क प्रदर्शन।

वीरधरा न्यूज़।बम्बोरी@श्री लोकेश जणवा।


प्रतापगढ़/बम्बोरी।आजादी के 75 वर्ष के उपलक्ष में स्वतंत्रता आंदोलन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के योगदान को समर्पित रिचर्ड एटनबरो द्वारा निर्देशित फिल्म गांधी का 24 अगस्त से 1 सितंबर तक समता सिनेमा हॉल में निशुल्क प्रदर्शन किया जाएगा। अतिरिक्त जिला कलेक्टर गोपाल लाल स्वर्णकार ने बताया कि इस फिल्म को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का संदेश है कि महात्मा गांधी जी के जीवन मूल्य व सिद्धांत देश और दुनिया के लिए धरोहर है। गांधी जी को आवरण के रूप में नहीं अंतर्मन से आत्मसात करना होगा तभी लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों को अक्षुण्ण रखा जा सकेगा। असहिष्णुता के दौर में बापू के सिद्धांतों की प्रासंगिकता और प्रबल हुई है।

Don`t copy text!