Invalid slider ID or alias.

जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा नगर निकाय प्रकोष्ठ के मण्डल संयोजक व सह संयोजक घोषित।

वीरधरा न्यूज़।चित्तोड़गढ़@डेस्क।

निम्बाहेड़ा। भाजपा नगर निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक प्रदीप मोदी ने भाजपा प्रदेश संयोजक धर्मेंद्र गहलोत, पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री श्रीचंद कृपलानी, सांसद सीपी जोशी के निर्देश एवं भाजपा जिलाध्यक्ष गौत्तम दक तथा जिले की पांचों विधानसभा के भाजपा जनप्रतिनिधियों एवं मण्डल अध्यक्षों की सहमति से जिले की समस्त विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा नगर निकाय प्रकोष्ठ के मण्डल संयोजकों व सह संयोजको की घोषणा की है।
जिला संयोजक प्रदीप मोदी ने बताया कि नगर निकाय प्रकोष्ठ निम्बाहेड़ा मंडल के संयोजक पद पर पूर्व पार्षद गोपाल कुमावत, सह संयोजक चन्द्र मोहन गुप्ता व ललित बाहेती, चित्तौड़गढ़ मंडल के संयोजक नीरज सुखवाल, सह संयोजक पद पर पार्षद रमा शर्मा व दिनेश मुंदडा को बड़ीसादडी मण्डल संयोजक पद पर पार्षद धनपाल मेहता, सह संयोजक पद पर पार्षद दीपक नाहर व सुनील पितलिया को नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार नगर निकाय प्रकोष्ट के लिए कपासन मंडल से संयोजक पद पर पार्षद मुकेश पलोड, सह संयोजक पद पर पार्षद लता वैष्णव एवं सुनीता शर्मा को तथा रावतभाटा मंडल के संयोजक पदपर आनन्द नागर, सह संयोजक पद पर चन्द्रकला मालव एवं विजय गुप्ता को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जिला संयोजक मोदी ने बताया कि नगर निकाय प्रकोष्ठ के बेगूं मंडल के लिए संयोजक पद पर पार्षद योगेश डिडवानिया एवं सह संयोजक पद पर पार्षद कन्हैया लाल ओड़ व बालकृष्ण कुरकिया को नियुक्ति प्रदान की गई है।

Don`t copy text!