वीरधरा न्यूज़।निम्बाहेड़ा@डेस्क।
निम्बाहेड़ा। श्री ढाबेश्वर महादेव व्यायामशाला निम्बाहेड़ा द्वारा सावन मास के समाप्त होने के बाद आने वाले पहले सोमवार को निकलने वाले अखाड़ा प्रदर्शन के साथ निकाली गई शोभायात्रा में पूर्व विधायक अशोक नवलखा, भाजपा नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी सहित जनप्रतिनिधियों ने उपस्थित होकर युवाओं का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर व्यायामशाला समिति द्वारा सभी का मेवाड़ी परम्परा के अनुसार स्वागत किया गया। सब्जी मण्डी सुभाष चौक पर अखाड़ा प्रदर्शन के समय वरिष्ठ नेता चन्द्र मोहन गुप्ता, किसान मोर्चा अध्यक्ष प्रकाश शर्मा, पार्षद जगदीश माली, जिला भाजयुमो उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह राठौड़, पूर्व पार्षद व उस्ताद सोहनलाल माली, शंभुलाल माली, शंभूसिंह पंवार, यशवंत कुमावत, ओबीसी मोर्चा महामंत्री विनोद सोनी, गोपाल जाट, लाला सेन, प्रमोद वैष्णव, रमेश वैष्णव का भी समिति द्वारा स्वागत किया गया।