Invalid slider ID or alias.

सवाई माधोपुर/ बोंली-पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न वाजपेई को पुष्पांजलि अर्पित।

वीरधरा न्यूज़।बौंली@ श्री श्रद्धा ओम त्रिवेदी।

 

बोंली।भारतीय जनता पार्टी मंडल बौंली के तत्वावधान में कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की पुण्यतिथि मना कर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई द्वारा किए गए देशहित के कार्यों को व उनके द्वारा चलाई गई योजनाओं व विकास कार्यों पर चर्चा कर उन पर प्रकाश डाला। पुष्पांजलि कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री व बौंली मंडल अध्यक्ष रामअवतार मीणा, भाजपा नेता अंसार अहमद खलीफा, महामंत्री गोविंद नारायण भदोरिया, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष लोकेश शर्मा, मनोहर शर्मा, कृपा शंकर गुर्जर, धर्म सिंह गुर्जर, व बुद्धि प्रकाश सेन सहित अनेकों कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे।

Don`t copy text!