Invalid slider ID or alias.

हजारेश्वर महादेव मंदिर में सजाई भगवान अमरनाथ की झांकी 21 पंडितों ने श्रावण मास में किए 24 लाख महा मृत्युंजय के जाप।

वीरधरा न्यूज़।चित्तोड़गढ़@डेस्क।

चित्तौड़गढ़। शहर में पावटा चौक स्थित हजारेश्वर महादेव मंदिर में महंत चंद्रभारती महाराज के निर्देशन में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान हो रहे हैं। इसके तहत मंगलवार को प्रदोष के अवसर पर मंदिर में भगवान भोलेनाथ का सहस्त्रधारा अभिषेक किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। इस दौरान महंत ने अभिषेक कर खुशहाली और प्रदेश में अच्छी बरसात की कामना की है। वहीं श्रावण मास में करीब 24 लाख महामृत्युंजय के जाप तथा सैंकड़ों अभिषेक किए गए और धर्म की गंगा बही है।
मंदिर के पंडित आचार्य श्रवण सामवेदी ने बताया कि श्रावण मास की शुरुआत के साथ ही हजारेश्वर महादेव मंदिर में महंत चंद्र भारती महाराज के निर्देशन में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जा रहे हैं। इसी के तहत प्रदोष के उपलक्ष में विशेष अनुष्ठान हुवे। इसी के तहत दोपहर में सहस्त्रधारा अभिषेक किया गया। यहां महंत चंद्रभारती महाराज और भक्तों ने 5 क्विंटल दूध, 1 क्विंटल गन्ने का रस, 50 किलो अनार का रस, 51 किलो मौसमी का रस, डेढ़ किलो भांग, 21 लीटर चंदन पाउडर, 21 किलो शहद, 101 किलो पंचामृत, 51 किलो शक्कर बुरा, 11 किलो घी से अभिषेक किया गया। वहीं शाम को भगवान अमरनाथ की झांकी सजाई गई। इसे देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। देर शाम महंत चंद्रभारती महाराज ने महाआरती की। इधर, प्रतिदिन सुबह पांच बजे से अभिषेक का दौर चल रहा है तथा पंडितों द्वारा महामृत्युंजय मंत्र के जाप किए जा रहे है। प्रतिदिन सावन मास की शुरुआत के साथ ही सुबह 5 बजे से ही अभिषेक का दौर शुरू हो जाता है, जो पूरे दिन चलता है। शाम को भगवान भोलेनाथ का अलग-अलग श्रृंगार तिथि और वार के अनुसार किया जाता है और महाआरती का आयोजन महंत चंद्रभारती महाराज के निर्देशन में हो रहे हैं। सावन मास के कार्यक्रमों में धर्म की गंगा बह रही है। वहीं इस पूरे श्रावण मास में अब तक 24 लाख महामृत्युंजय जप हुए हैं तथा सैंकड़ों अभिषेक किए गए हैं। श्रावण मास के दौरान चित्तौड़गढ़ के अलावा प्रदेश के अन्य जिलों से तथा महाराष्ट्र, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, गुजरात, मध्यप्रदेश आदि स्थानों से भी श्रद्धालु मंदिर में दर्शन करने पहुंचे हैं और पूजा की है। यहां मंदिर में पण्डित विष्णू शर्मा सुरेश शर्मा, शिव शर्मा, पवन शर्मा, मुरलीधर, गोपाल शर्मा, शिव प्रकाश शर्मा, अरुण शर्मा, कुलदीप शर्मा, अंकित शर्मा, शुभम शर्मा, कोसलेंद्र शर्मा, शंकर शर्मा, जुगल किशोर व्यास, प्रहलाद शर्मा और सहस्त्र धारा अभिषेक में बाहर से पधार हरियाणा के झज्जर शहर से विकास सेहरावत और मध्यप्रदेश देवास सिटी से देवराज सोनी, सौम्य सोनी और चित्तौड़गढ़ भक्तों निलेश पटवारी, अखिल, दीपक साहू, अमन पुरी, योगेश पुरी गोस्वामी, विनोद शर्मा, भीलवाड़ा से आये, राजेश शर्मा और झांकी सजाने में मनोज जोशी श्रवण सामवेदी शिवम फ्लावर शिव, राहुल माली, रोहित माली, कमल माली, विजय माली, गोपाल माली, नारायण माली, विष्णु माली साथ ही आरती के बाद भजन कीर्तन भी हुए जिसमें गायक अंकित शर्मा ने प्रस्तुति दी।

भगवान को लगाया 56 भोग

वहीं प्रदोष के अवसर पर मंगलवार को महारती के बाद हजारेश्वर महादेव को 56 भोग लगाया गया। 56 भोग की झांकी देखने के लिए श्रद्धालु पहुंचे। इस दौरान भगवान भोलेनाथ के भजन भी गाए।

Don`t copy text!