Invalid slider ID or alias.

सवाई माधोपुर/बोंली-कावड़ यात्रियों का किया भव्य स्वागत।

वीरधरा न्यूज़।बौंली@ श्री श्रद्धा ओम त्रिवेदी।

बोंली। नगर पालिका एवं बौंली उपखंड मुख्यालय पर गुप्तेश्वर सेवा समिति के तत्वावधान में श्री जागेश्वर जी महादेव से गुप्तेश्वर जी महादेव गुफा तक भक्तजनों ने एक भव्य कावड़ यात्रा का आयोजन किया। कावड़ यात्रा श्री जागेश्वर मंदिर संस्कृत महाविद्यालय से जल भर कर बौंली बस स्टैंड से होते हुए निवाई रोड नगर पालिका चौराहा होते हुए वापस गुप्तेश्वर महादेव मंदिर पर पहुंची। जहां पर गुप्तेश्वर महादेव मंदिर की भव्य झांकी का जलाभिषेक किया गया। कावड़ यात्रियों का बौंली बस स्टैंड पर महिलाओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया एवं बौंली नगर के लोगों ने अनेकों जगह कांवड़ यात्रियों के लिए फल व ठंडे पानी सरबत मिल्करोज जगह-जगह स्वागत के लिए रखा था। गुप्तेश्वर सेवा समिति के संरक्षक दशरथ राज शर्मा ने बताया कि श्री जागेश्वर महादेव प्राचीन मंदिर शक्तिपीठ से जल भरकर गुप्तेश्वर महादेव मलंग बाबा की गुफा पर पहली बार यह कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया है। इसमें पूरे नगर वासियों महिलाओं बालिकाओं पुरुषों व युवाओं का उत्साह देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि अब से इस धार्मिक आयोजन का प्रति वर्ष करना आवश्यक हो गया है। कावड़ यात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन भी अपनी व्यवस्थाएं बनाने में लगा रहा।

Don`t copy text!