Invalid slider ID or alias.

बम्बोरी-जीरन से सांवलिया सेठ के दर्शन के लिए पैदल यात्रा,बम्बोरी में स्वागत देर रात तक चली भजन संध्या।

वीरधरा न्यूज़।बम्बोरी@ श्री लोकेश जणवा।

बम्बोरी।मेवाड़ के आराध्य देव भगवान सांवलिया सेठ के दर्शन के लिए भक्तों का जत्था शुक्रवार को पैदल रवाना हुआ। भगवान सांवलिया सेठ की भव्य आकर्षक झांकी के साथ भक्तों का यह जत्था जुलूस के रूप में निकला। जुलूस का नगर में कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत कि या गया।श्री सांवरिया सेठ मित्र मंडल जीरन द्वारा प्रतिवर्ष पैदल यात्रा का आयोजन कि या जाता है। शुक्रवार को सैकड़ों भक्तों का पैदल यात्रा जत्था नया बस स्टैंड स्थित बाल हनुमान मंदिर से पूजा-अर्चना कर जुलूस के रूप में रवाना हुआ। इसमें भगवान सांवरिया सेठ की झांकी, ढोल और डीजे के साथ धर्मप्रेमी जनता बड़ी संख्या में भी शामिल हुई। जुलूस के दौरान सभी भक्तगण भजन-कीर्तन और भगवान के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। नगर में जगह-जगह जुलूस का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत कि या गया। प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी सैकड़ों भक्त लोगों ने पैदल यात्रा का अनिवार्य रूप से पूर्व पंजीयन कराया था। आयोजक मंडल की ओर से सभी भक्तों के लिए प्रत्येक निश्चित दूरी पर स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई है। साथ ही चिकित्सा व विश्राम की पूरी व्यवस्था का भी प्रबंध कि या गया है। रात्रि विश्राम शुक्रवार को बम्बोरी महादेव में किया साथ ही भक्तों द्वारा भव्य भजन संध्या का आयोजन कीया। आयोजन मंडल के कार्यकर्ता ने बताया शनिवार देर शाम को मंडफिया स्थित भगवान सांवलिया सेठ के दर्शन लाभ लिया।जीरन से पारंपरिक पूजा अर्चना के साथ प्रारम्भ होगी । सेठ सांवरिया के दर्शन के लिए उत्सुक भक्तों को वर्ष भर से इस पदयात्रा का इन्तजार रहता है। यात्रा में जीरन क्षेत्र के हर वर्ग, समुदाय के हर उम्र के महिला पुरुष सम्मिलित होंगे। पदयात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके विशेष इंतजाम होंगे। यात्रा में ढो ढमाके, डीजे के साथ पालकी में सांवरिया सेठ जी की आकर्षक झांकी दर्शनीय बनी रही।

Don`t copy text!