Invalid slider ID or alias.

चित्तोड़गढ़-आजादी के अमृत महोत्सव के तहत तिरंगे के रंग में रंगे भोले बाबा।

वीरधरा न्यूज़।चित्तोड़गढ़@डेस्क।

चित्तौड़गढ़। पूरे देश में आगामी 15 अगस्त का दिन बहुत ही खास होने जा रहा है। इसको लेकर पूरे देश में तैयारी की जा रही है। पूरे देश में आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
इसी क्रम में चित्तौड़गढ़ जिला मुख्यालय पर पावटा चौक स्थित हजारेश्वर महादेव मंदिर में भोलेनाथ की भक्ति के साथ देशभक्ति की धारा भी बहती दिखाई दी। यहां श्रावण मास के अंतर्गत विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान हो रहे हैं और प्रतिदिन विशेष श्रृंगार किया जा रहा है। वहीं आजादी के अमृत महोत्सव के तहत भी जिले में विभिन्न आयोजन किए जा रहे हैं। हजारेश्वर महादेव मंदिर में भी आजादी के अमृत महोत्सव थीम पर भगवान भोलेनाथ का श्रृंगार किया गया।


महंत चंद्रभारती महाराज के निर्देशन में भगवान भोलेनाथ को तिरंगे से श्रृंगार किया गया। मंदिर में देश भक्ति की झलक दिखाई दी। भगवान भोलेनाथ का जहां तिरंगा का श्रृंगार धराया गया, वहीं मंदिर में भी दीवारों पर तिरंगा ध्वज लगाए गए। तिरंगे से श्रृंगार के बाद में महाआरती का आयोजन किया गया और भजनों का आयोजन भी हुआ। इसमें भगवान भोलेनाथ के भजन भजनों के साथ ही देशभक्ति के गीत और तराने भी गूंजें। महंत चंद्रभारती महाराज के साथ ही श्रद्धालुओं ने भजनों के साथ देशभक्ति गीत गाए। आजादी के अमृत महोत्सव की थीम पर देश की आजादी के 75 वर्ष के उत्सव में अपनी सहभागिता निभाई। वही श्रावण मास के तहत मंदिर में शुक्रवार सुबह भगवान भोलेनाथ का खीर से अभिषेक किया और सावन मास के नियमित अनुष्ठान जारी रहे।
आज के मुख्य यजमान पंडित श्रवण सामवेदी अभिनंदन काबरा योगेश सोनी हरियाणा से पधारे विकास शेहरावत आदि ने अभिषेक किया, जिसमें पंडित जुगल किशोर व्यास, विष्णु शर्मा, सुरेश शर्मा, शिव शर्मा, शिव प्रकाश शर्मा, अरुण शर्मा, कुलदीप शर्मा, पवन शर्मा, कौशलेंद्र शर्मा, छीत्तर शर्मा, मुरलीधर शर्मा, रुद्री पाठ सुनाएं साथ ही महादेव झांकी सजाई गई। राहुल माली, मनोज जोशी, गोपाल माली, रोहित माली, शिव माली, अखिलेश, नारायण माली, विष्णु माली, मोनू माली आदि भक्तों ने झांकी सजाई गई।

Don`t copy text!