Invalid slider ID or alias.

चित्तोड़गढ़-राहु दोष और कालसर्प दोष से पीड़ित लोगों के लिए नाग पंचमी पूजा अपना विशेष महत्व रखती है: महंत चंद्र भारती।

वीरधरा न्यूज़।चित्तोड़गढ़@डेस्क।

चित्तौड़गढ़।सावन मास में आने वाली नाग पंचमी का कालसर्प दोष निवारण के लिए अबूझ मुहूर्त माना जाता है। वही विभिन्न ग्रहों की शांति और आरोग्य के लिए भी नाग पंचमी का विशेष महत्व है इसी के चलते चित्तौड़गढ़ के शहर में बूंदी रोड स्थित हजारेश्वर महादेव मंदिर पर महेंद्र चंद्र भारती के निर्देशन में विशेष नाग पंचमी पूजा का आयोजन किया गया विधि विधान से ब्राह्मणों ने अनुष्ठान पूर्वक नाग पंचमी पूजा की और कालसर्प दोष निवारण के लिए आए लोगों को पूजा के माध्यम से लाभान्वित किया गया नाग पंचमी के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए हजारेश्वर महादेव मंदिर के महंत चंद्र भारती ने बताया कि इस पूजा का विशेष महत्व होता है राहु दोष और कालसर्प दोष से पीड़ित लोगों के लिए नाग पंचमी पूजा अपना विशेष महत्व रखती है सावन में आने वाली नाग पंचमी इस दोष निवारण के लिए अपना विशेष महत्व रखती है।

Don`t copy text!