Invalid slider ID or alias.

चित्तौड़गढ़-विशाल एकेडमी विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण पर विचार गोष्ठी का आयोजन।

वीरधरा न्यूज़।चित्तौड़गढ़@डेस्क।

चित्तौड़गढ़। पर्यावरण संरक्षण पर गोष्ठी संपन्न चित्तौड़गढ़ पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता को चलाए जा रहे अभियान के तहत आज गांधीनगर विशाल एकेडमी विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के बच्चे एवं प्राचार्य को पर्यावरण संरक्षण के ऊपर प्रबोधन किया गया यह जानकारी देते हुए संस्था के मैनेजिंग डायरेक्टर बंशीधर कुमावत ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता को देखते हुए बच्चों को जागरूक करने के लिए पर्यावरण गतिविधि द्वारा एक गोष्ठी का आयोजन पर्यावरण गतिविधि के प्रांत संयोजक धर्मपाल गोयल प्रचारक निखिल कुमार तथा गोपाल कृष्ण दाधीच के सानिध्य में आयोजित की गई। मुख्य वक्ता के रूप में पर्यावरण प्रेमी धर्मपाल गोयल ने बच्चों को पर्यावरण का महत्व बताते हुए चर्चा की तथा प्लास्टिक किस प्रकार धरती जैव विविधता और जरा सूत्रों को प्रभावित कर रहा है। उसकी चर्चा करते हुए प्लास्टिक के निस्तारण के लिए इकोब्रिक्स प्लास्टिक के वेस्ट को बोतल में बंद करने की तकनीक के बारे में जानकारी दें। उन्होंने बताया कि कैसे घर में आए बेकार प्लास्टिक को नियोजित किया जा सकता है। इसके उपरांत वृक्षारोपण की तकनीक एवं पर्यावरण के मित्र पंछी ऐसे विषय पर जानकारी दें। बच्चों का प्रबोधन कराया तथा उन्हें पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया निखिल कुमार ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ कराते हुए पंचमहाभूतो के संरक्षण की बात कही। अपने धन्यवाद उद्बोधन में बंशीधर कुमावत ने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में विद्यालय बढ़-चढ़कर काम करेगा ऐसा आश्वासन देते हुए प्रत्येक कक्षा में इकोब्रिक्स बनाने की व्यवस्था करवाने की बात कही तथा साथ ही प्रत्येक बच्चे को वृक्षारोपण के लिए संकल्प कराया बहुत जबरदस्त प्लास्टिक की थैली की जगह कपड़े के थैले प्रयोग में लेने की बात पर जोर दिया।

Don`t copy text!