Invalid slider ID or alias.

महिला मोर्चा भी घर घर जाकर मिल रहा, चिकसी में भाजपा प्रत्याशी के लिए किया प्रचार

वीरधरा न्यूज़। शंभूपुरा @ डेस्क.
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और युवा मोर्चा के साथ साथ महिला मोर्चा ने भी चुनाव का मोर्चा संभाल रखा है और भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में घर घर जाकर वोट मांग रहे है।
मंगलवार को पंचायतीराज चुनाव जिला परिषद वार्ड नंबर 10 बेनू मेघवाल एवं पंचायत समिति सदस्य प्रत्याशी कानी बाई कुमावत के समर्थन में चित्तौड़गढ़ भाजपा महिला मोर्चा ने चिकसी गांव में जनसम्पर्क कर 5 दिसम्बर को आवश्यक रूप से मतदान करने एवं भाजपा के प्रत्याशियों को वोट देकर जिताने की अपील की।


इस दौरान रेनू मिश्रा, सिंपल वैष्णव, पूर्व सरपँच संघ जिलाध्यक्ष गणेशलाल साहु, भेरु लाल कुमावत, शांति लाल प्रजापत, हीरालाल सहित कार्यकर्ता और ग्रामवासी मोजुद रहे।

Don`t copy text!