Invalid slider ID or alias.

बेंगु-भाजपा मंडल की कार्यसमिति बैठक का हुआ आयोजन।

वीरधरा न्यूज़।बेंगु@श्रीमहेन्द्र धाकड़।

चितौड़गढ़/ बेगूं। उपखड़ क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी कमांड मंडल कार्यसमिति की बैठक का आयोजन सोमवार को पारसोली मंडल कार्यालय पर हुआ।
बैठक में जिला प्रमुख सुरेश धाकड़ ने कहा कि कांग्रेस सरकार हर क्षेत्र में विफल हो रही है। भीम विधानसभा में भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है और आमजन इस सरकार से परेशान है। जिला प्रमुख ने कहा कि हमें इस सरकार प्रशासन में हमारे कार्यकर्ताओं को चुन-चुन के बदला लिया जा रहा है। उसका खामियाजा आने वाली भाजपा सरकार में भुगतना पड़ेगा। कांग्रेस हमेशा तुष्टिकरण राजनीति करती आई है। गहलोत सरकार में भ्रष्टाचार अपराध के कीर्तिमान स्थापित करने का काम रही है, जो अपने घोषणा पत्र में वादे किए थे। उन वादों से मुकर गई है। बेरोजगारी एवं भ्रष्टाचारी में रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोतरी हुई है। मंडल अध्यक्ष शंकर लाल कुमावत ने कहा कि गहलोत सरकार तुष्टिकरण की राजनीति करती है और हमें धर्म संस्कार से देश को बचाना है। पूर्व महामंत्री राकेश पितलिया ने कहा कि हमें संगठन एवं पार्टी के लिए 24 घंटे में से एक घंटा पार्टी संगठन को देना चाहिए। इससे हमारा संगठन मजबूत होगा और संगठन व पार्टी मजबूत होगी। हमें कार्यकर्ताओं का काम आसानी से कर सकेंगे। बेगू विधानसभा मीडिया राजू धाकड़ ने बताया कि मंडल कार्यसमिति बैठक में बूथ कार्यकारिणी विस्तार को जल्दी पूरा का निर्णय लिया गया कि सक्रिय कार्यकर्ताओं को मौका देने का काम करेंगे। आने वाले समय में सक्रिय कार्यकर्ता का भारतीय जनता पार्टी में सम्मान होता है और होता रहेगा। इस अवसर पर भाजपा कमल मंडल अध्यक्ष शंकर लाल कुमावत, बेगू प्रधान गोदू गुर्जर, महामंत्री बद्रीलाल गट्टानी, मंडल महामंत्री गजेंद्र सिंह राणावत, मंत्री पूर्व महामंत्री राकेश पिपलिया, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष मदन दास, किसान मोर्चा प्रहलाद सिंह, एससी एसटी मोर्चा अध्यक्ष बद्रीलाल सांगावत, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष जीतू धाकड़ आदि मौजूद थे।

Don`t copy text!