Invalid slider ID or alias.

गंगरार-श्री शारणेश्वर महादेव प्रबंध कार्यसमिति कार्यकारिणी की बैठक आयोजित।

 

वीरधरा न्यूज़।गंगरार@ श्री कमलेश सालवी।

गंगरार। श्री शारणेश्वर महादेव प्रबंध कार्यसमिति कार्यकारिणी की बैठक ट्रस्ट अध्यक्ष सुरेश शर्मा की अध्यक्षता मुख्य संरक्षक अशोक पोरवाल के मुख्य आथित्य संरक्षक लक्ष्मी लाल नोग्या, योगेश जागेटिया सरपंच प्रतिनिधि बालकृष्ण शर्मा उपसरपंच कन्हैया लाल जीनगर के विशिष्ट आतिथ्य में रविवार को सारणेश्वर महादेव में आयोजित हुई। बैठक में आगामी श्रावण मास मे सावन महोत्सव के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार कृष्ण- व- शुक्ल पक्ष प्रदोष एवं पूर्णिमा पर्व पर शिव भक्तों श्रद्धालुओं द्वारा भजन कीर्तन महाअभिषेक महाआरती छप्पन भोग कावड़ यात्रा आदि कार्यक्रम आयोजित करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया ।
बैठक में पूर्व बैठकों को मे लिए प्रस्तावो का अनुमोदन कर आगामी मंदिर व मोक्ष धाम विकास सफाई बर्तन लाइट डेकोरेशन आदि व्यवस्थाओं पर चर्चा कर निर्णय लिया गया। बैठक में कार्यकारिणी उपाध्यक्ष महावीर शर्मा प्रदोष जागरण समिति संयोजक इंद्रमल नोग्या, सदस्य संपत गिरी, मनोहर सिंह राव, भैरू लाल शर्मा, भुपेंद्र सालवी, जितेंद्र सिंह कालूराम जाट, रविंद्र पुरोहित, हर्ष वर्धन काखानी, शंकर लाल पुरबिया, चिरंजीव बरिया, भेरू लाल खटीक, सोहन शर्मा, ओम बिलवाल, लकी पंचोली, मुकेश शर्मा, राजेंद्र गालव, गणेश नोग्या, मांगीलाल माली आदि उपस्थित थे।

Don`t copy text!