Invalid slider ID or alias.

कृषक पुरस्कार हेतु प्रस्ताव आमंत्रण।

 

वीरधरा न्यूज़।चित्तौड़गढ़@डेस्क।

चित्तौड़गढ़। कृषि विभाग की आत्मा परियोजना के तहत वित्तीय वर्ष 2022-23 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कृषकों को पंचायत समिति, जिला एवं राज्य स्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा। कृषकों का चयन का आधार कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन व डेयरी, जैविक खेती तथा नवाचार गतिविधि रहेगी।
परियोजना निदेशक दिनेश कुमार जागा ने बताया कि प्रत्येक पंचायत समिति स्तर पर कुल 05 कृषकों का चयन इस पुरस्कार हेतु किया जाएगा। पंचायत समिति स्तर पर चयनित कृषकों में से प्रत्येक गतिविधि हेतु 2 सर्वश्रेष्ठ कृषकों को चयनित किया जाएगा। इस प्रकार प्रत्येक जिला स्तर पर कुल 10 कृषकों का चयन इस पुरस्कार हेतु किया जाएगा। राज्य स्तर के पुरस्कार हेतु जिला स्तर पर प्रथम स्तर के चयनित कृषकों में से प्रत्येक गतिविधि हेतु 2-2 कृषकों का चयन किया जाएगा। कृषक चयन में कृषक रुचि समूह/खाद्य सुरक्षा समूह के सदस्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। कृषकों के प्रस्ताव निर्धारित प्रारूप में संबंधित विभाग/ब्लॉक स्तरीय तकनीकी कमेटी की अभिशंसा के साथ इस कार्यालय को 31 अगस्त, 2022 तक भिजवाया जाना आवश्यक है।
प्रत्येक पुरस्कार की राशि पंचायत समिति स्तर पर 10 हजार रुपए, जिला स्तर पर 25 हजार रुपए तथा राज्य स्तर पर 50 हजार रुपए होगी। जिन कृषकों को पूर्व वर्षो में (2009-10 से 2021-22) तक आत्मा योजना अन्तर्गत सम्मानित किया जा चुका है, उनके नाम पर वर्ष 2022-23 के पुरस्कार हेतु विचार नहीं किया जाएगा। योजना के आवेदन पत्र कृषि विभाग से प्राप्त किये जा सकते हैं।

Don`t copy text!