Invalid slider ID or alias.

भाजपा प्रत्याशी बड़ौली ने संकल्प से सिद्धि महाभियान के कार्यकर्ताओं के साथ किया जनसंपर्क

वीरधरा न्यूज़।निम्बाहेड़ा @ श्री विनोद नागोरी

निम्बाहेड़ा। चित्तौड़गढ़ जिला परिषद के वार्ड नं 18 से भाजपा प्रत्याशी भूपेन्द्र सिंह ने रविवार को भाजपा की महिला पदाधिकारी एवं कार्यकार्ताओ के साथ निकुम्भ चौराहा क्षेत्र का दौरा कर ग्रामीणों से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। कार्यकर्ताओं ने निकुम्भ चौराहा क्षेत्र के नायकों का खेड़ा एवं तेजपुर की ढाणी ग्राम में भाजपा प्रत्याशी बड़ौली के समर्थन सघन जनसम्पर्क किया। महाभियान की प्रभारी तरूणा गोखरू ने बताया कि कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जानकारीदी तथा राज्य सरकार की विफलताओं से अवगत कराते हुए भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाने का आव्हान किया। यहां प्रत्याशी बड़ौली के साथ महाभियान की ज़िला संयोजिका एवं पूर्व सरपंच ममता जटिया, सदस्य इंद्रा भांबी, गीता बेन, निकुम्भ मंडल अध्यक्ष कालू लाल गायरी, चंद्रु कीर, सूर्यवीर सिंह, जोरावर सिंह मिन्नाना, ओंकारलाल, संग्राम सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।

Don`t copy text!