Invalid slider ID or alias.

चारण बस्ती में दारू पार्टी के बाद झगड़े में दोस्तो ने अपने दोस्त को छत से फेंका, चित्तौड़ एसपी को परिवाद के बाद केस दर्ज।

वीरधरा न्यूज़।रावतभाटा@डेस्क।

रावतभाटा। थाना क्षेत्र के चारण बस्ती में 22 साल के युवक ने उसके दोस्त और दोस्त के ठेकेदार पर उसे छत से नीचे फैंकने का आरोप लगाया। जिससे युवक की कमर टूट गई।

 

ऐसे में उसकी ओर से चित्तौड़गढ़ एसपी को भेजे परिवाद के बाद अब जाकर रावतभाटा पुलिस ने आरोपी ठेकेदार सहित दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया।

नीमच जिले के रामपुरा तहसील के बेसला गांव के रहने वाले 22 साल के अर्जुन रावत पुत्र देवीलाल रावत ने बताया कि वो उसके गांव के ही रहने वाले उसके दोस्त गोपाल के साथ ठेकेदार हलवाई राजू चारण के घर चारण बस्ती गया था। वहां उसी के गांव के रहने वाले नरेश, रंजीत और प्रकाश पहले से मौजूद थे। जो ठेकेदार के यहां मजदूरी करते थे। यहां अर्जुन ने ठेकेदार और मजदूर साथियों के साथ दारू पार्टी की।

दारू पार्टी के बाद ठेकेदार राजू चारण ने अर्जुन को बर्तन मांजने को कहा तो उसने मना कर दिया। इस बात को लेकर सभी उससे लड़ाई झगड़ा करने को आमादा हो गए।

रात को युवक सोने ठेकेदार की छत पर चला गया। जिसके बाद उसका दोस्त गोपाल और ठेकेदार राजू चारण ने उसे उठाया और मारपीट करने लगे और अर्जुन को उठा कर छत से नीचे फेंक दिया।

-दो दिन बाद घर वालों को दी सूचना

युवक ने बताया कि कमर टूटने पर उसका साथी गोपाल उसे रावतभाटा हॉस्पिटल ले गया। जहां से कोटा रैफर कर दिया। कोटा हॉस्पिटल में दो दिन तक इलाज चला। उसके बाद दोस्त गोपाल ने अर्जुन के घर वालों को घटना की जानकारी दी।

इस पर अर्जुन के पिता देवीलाल और चाचा विजय सिंह कोटा हॉस्पिटल पहुंचे और उसे अपने साथ नीमच ले गए।

नीमच से परिजन उदयपुर के निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर्स ने उसकी कमर का ऑपरेशन किया। जिसमें उसकी कमर की स्पाइन कोड को जोड़ने के लिए 6 स्क्रू डाले गए। फिलहाल युवक चलने फिरने की हालत में नही है और उसका वहीं इलाज चल रहा है।

वही युवक अर्जुन ने जिला पुलिस अधीक्षक को परिवाद भेजा जिसके बाद पुलिस ने आरोपी ठेकेदार सहित 2 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया।

Don`t copy text!