Invalid slider ID or alias.

केन्द्र में भाजपा के 8 वर्ष पूर्ण होने पर शहर के मंदिरों के आसपास सफाई कर सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण पखवाडा मनाया।

वीरधरा न्यूज़।चित्तौड़गढ़@डेस्क।

चित्तौड़गढ़।भाजपा महिला मोर्चा चित्तौड़गढ़ नगर जिला संयोजिका वर्षा कृपलानी ने जानकारी देते हुए बताया कि केन्द्र में भाजपा सुशासन के 8 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण पखवाड़े का आयोजन सम्पूर्ण प्रदेश में किया जा रहा है जिसके तहत दिनांक 6 जून को पखवाड़े का आगाज स्वच्छ भारत अभियान की मुहिम के तहत किया गया। प्रदेश नेतृत्व डाॅ. अलका मूंदड़ा एवं जिलाध्यक्ष वीणा दशोरा के निर्देशानुसार धार्मिक परिसरों की सफाई करते हुए इस पखवाड़े का शुभारंभ किया गया जिसमें सेगवा हाउसिंग बोर्ड स्थित मां दुर्गा मंदिर, भोले नाथ बाबा परिसर एवं हरसिद्ध हनुमान परिसर की सफाई पार्षद रमा शर्मा एवं महिला मोर्चा की बहनों द्वारा की गयी।
इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा नगर मंडल चित्तौड़गढ़ अध्यक्ष रश्मि सक्सेना के नेतृत्व में महिला मोर्चा की अन्य बहनों भारती दाधीच, राजकुमारी सिंहला, ममता सक्सेना, प्रेमलता शर्मा, पिंकी गायरी, सीमा टेलर, गंगा देवी चौधरी, मंजू चौधरी, पुष्पा आमेटा, सुशीला मोड़, कनकलता गर्ग, शारदा गर्ग इत्यादि ने स्वच्छ अभियान में शिरकत की एवं मंदिरों के आसपास तक के परिसर को पूर्ण स्वच्छ किया तथा परिसर के आसपास रहने वाले लोगों को स्वच्छ अभियान के तहत जागरूक किया। कार्यक्रम के अंत में भाजपा महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष रश्मि सक्सेना ने सभी बहनों का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।

Don`t copy text!