Invalid slider ID or alias.

नीमच-कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष रघुराज सिंह चोरडिया ने छोड़ा कोंग्रेस का दामन, भाजपा में शामिल।

वीरधरा न्यूज़।नीमच@ डेस्क।


नीमच। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नीमच नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष रघुराज सिंह चोरङीया आज विधिवत रूप से भाजपा मे शामिल हो गए हे, जिसकी पुष्टि नीमच जिला भाजपा अध्यक्ष पवन पाटीदार ने की है। इस कि पुष्टी के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने नीमच जिला भाजपा कि कार्य समिति का सदस्य भी मनोनीत किया है। साथ मे वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र सेठी को भी जिला कार्य समिती मे लिया है। चोरङिया लगातार दस साल तक नीमच नगर पालिका के अध्यक्ष भी रहे है, दोनो बार ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नगर पालिका अध्यक्ष का टिकट दिलवाया था। चोरङीया लंबे समय से कांग्रेस मे अपने को उपेक्षित महसूस कर रहे थे। जब ज्योतिरादित्य सिधीया कांग्रेस छोड़कर भाजपा मे शामिल हुए थे तब कुछ समय बाद चोरङीया ने पत्रकरो के जवाब मे कहा था कि जहा महाराज होगे वहा मे रहूँगा, आज इसकी पूष्टी हो गई है। कांग्रेस कि गुटबाजी के चलते चोरङीया दो विधानसभा चुनाव हार गए थे, गुटबाजी के चलते चोरङीया कि जावद मे जमानत ज़ब्त हो गई थी। नीमच तथा जावद विधानसभा चुनाव मे भी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रघुराज सिंह चोरङीया को कांग्रेस से उम्मीदवार बनवाया था। रघुराज सिह चोरङीया के भाजपा मे आने के बाद नगरीय चुनाव तथा विधानसभा चुनाव को लेकर अब राजनीतिक वातावरण गरमा गया है। अब कई तरह कि अटकले लगाई जा रही है।

Don`t copy text!