Invalid slider ID or alias.

चित्तौड़गढ़-विधायक आक्या ने राजस्थान में बढ़ रहे महिला अपराधों को लेकर राज्य की कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना।

 

वीरधरा न्यूज़।चित्तौड़गढ़@ श्री सत्यनारायण कुमावत।
चित्तौड़गढ़।विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या ने राजस्थान में बढ़ रहे महिला अपराधों को लेकर राज्य की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है।
विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने कहा कि राजस्थान में महिला अपराधों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है कानून व्यवस्था बिगड़ी हुई है बेगू क्षेत्र में ही पिछले दिनों दो बालिकाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं हो चुकी इसमें एक बालिका की निर्मम हत्या भी हुई। उन्होंने कहा कि राज्य में छोटी छोटी बच्चों के साथ दुष्कर्म की वारदातें सामने आ रही है। यह सरकार की असफलता है, प्रशासन भी इस स्थिति को संभाल नहीं पा रहा है उन्होंने कांग्रेस के चिंतन शिविर को लेकर कहा कि यह ऐसो आराम का शिविर है कांग्रेस सरकार अब राज्य और देश में आने वाली नहीं है।

Don`t copy text!