Invalid slider ID or alias.

सोनियाना-पंचायत समिति के वार्ड 10 के उपचुनाव में 58% मतदान हुआ।

वीरधरा न्यूज।सोनियाना@ श्री कालु सेन।

सोनियाना-पंचायत समिति के वार्ड 10 के उपचुनाव में 58 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान शांतिपूर्वक हुआ। मतगणना बुधवार को होगी।
पंचायत समिति के वार्ड दस (महिला) के उप चुनाव में मंगलवार को मतदान हुआ। मतदान शांतिपूर्वक हुआ। सुबह 7 बजे से सांय 5 बजे तक कुल 7 मतदान केंद्रों पर मतदान हुआ। जिसमें कुल 58 प्रतिशत मतदान हुआ। सुबह से ही मतदान धीमी गति से चला। एक दो बार ही मतदान के लिए कतारें लगी। इसके अलावा छुटपुट मतदाता आ कर मतदान करते रहे।
पंचायत समिति के सभागार में मतगणना बुधवार सुबह 9 बजे शुरू होगी। मतगणना के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा।
उप चुनाव में भाजपा की कंचन वैष्णव और कांग्रेस की किरण सुखवाल के बीच यहां आमने सामने की टक्कर थी। मतदान दलों द्वारा ईवीएम कड़ी सुरक्षा के बीच पंचायत समिति परिसर में बनाये गए स्ट्रांगरूम में रखवाई गई है।

Don`t copy text!