Invalid slider ID or alias.

नेहरू नगर में एक घर मे दबिश देकर डीएसटी व सदर थाना पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही सट्टा खेलते 4 को पकड़ा, नगद व सामग्री जब्त।

वीरधरा न्यूज़।चित्तौड़गढ़@डेस्क।

चित्तौड़गढ़। डीएसटी टीम को जरिये मुखबीर के सूचना मिली की पुलिस थाना सदर चित्तौड के अन्तर्गत नेहरू नगर सेंती स्थित मकान के ग्राउण्ड फ्लोर पर बने कमरों में कुछ व्यक्तियों द्वारा आई.पी.एल. (क्रिकेट मैच) पर सट्टा लगाया जा रहा हैं। कार्यवाही के लिए डीएसटी ने सुरेन्द्र सिंह उपनिरीक्षक थाना सदर चित्तौडगढ को अवगत करवाया। उपनिरीक्षक नियमानुसार वैधानिक तरिके से कार्यवाही करते हुए मय जाप्ते के सम्बन्धित मकान पर पहुंचे। पुलिस टीम ने नियमानुसार मकान के ग्राउण्ड प्लोर के अन्दर प्रवेश किया तो मौके पर 4 व्यक्ति 2 लेपटॉप तथा मोबाईलों से आई पी.एल किकेट मैच पर दाव लगा रहे थे। पुलिस टीम ने मौके से तलाशी में कागजों पर 496000 रूपये का हिसाब 17 मोबाईल, 2 लेपटॉप व 13100 रूपये नगद जब्त कर उक्त चारों व्यक्तियों अजयपाल पिता ऊंकार सेन निवासी भदेसर, शांति लाल उर्फ पिन्टु पिता जगदीश चन्द्र धाकड निवासी टाई का खेडा, सांवरिया पिता सत्यनारायण सोमाणी निवासी राजगढ़ ओर राहुल पिता किशोर सेन निवासी डाकबंगला रोड निम्बाहेडा को गिरफ्तार कर लिया। पूलिस थाना सदर चित्तौड पर सुरेन्द्र सिंह उप निरीक्षक द्वारा कार्यवाही की जा रही है।

Don`t copy text!