Invalid slider ID or alias.

सोनियाना-शनिमहाराज आली मेले में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में उमडे श्रोता, तडके तीन बचे तक चली सांस्कृतिक संध्या।

 

वीरधरा न्यूज। सोनियाना@ श्री कालु सेन।

सोनियाना।मेवाड के प्रसिद्व तिर्थ शनिमहाराज आली मेले में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में उमडे दर्शक तडके तीन बचे तक चली सांस्कृतिक संध्या।
नृत्यांगना गौरी नागौरी ने राजस्थानी और हरियाणवी गीतों पर आकर्षक नृत्य कर दर्शकों को झूमने पर मजबुर कर दिया। यह कार्यक्रम तड़के 3 बजे तक चला।
शनि महाराज आली के तीन दिवसीय मेले में शनिवार रात्रि को गौरी नागोरी का कार्यक्रम आयोजित हुआ। गोरी की स्टेज पर एंट्री दर्शकों की तालियों की गड़गड़ाहट के बीच हुई। उन्होंने कई गीतों पर नृत्य किया, जिस पर कई दर्शक थिरक उठे।लीलण श्रृणगारे गीत पर महिला श्रोताओ ने भी दर्षक दिर्घा में जम कर नृत्य किया।
कार्यक्रम में तूफान ऑर्केस्ट्रा के कलाकारों ने भी डांस किए। सुंदर अलबेला और ममता ने कॉमेडी कर दर्शकों को हंसाया। कलाकार ममता राठौड, राधिका भीलवाडा,सोनु कोटा,दिव्या रतलाम,समीर लाडला, ने भी राजस्थानी व फिल्मीगीतो पर अपनी आकृषक प्रस्तुतिया दी।
कार्यक्रम के अतिथि प्रधान भेरूलाल जाट, चित्तौड़गढ़ प्रतापगढ़ डेयरी संघ अध्यक्ष बद्री जगपुरा, विधानसभा कांग्रेस युवा अध्यक्ष प्रकाश जाट मेवदा, ओबीसी ब्लॉक अध्यक्ष लोकेश जाट, प्रकाश जाट उच्चनार, भंवर लाल खटीक हथियाना आदि थे।
अतिथियों ने श्री शनि महाराज की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। तीर्थ कमेटी अध्यक्ष छगन लाल गुर्जर, उपाध्यक्ष सत्यनारायण जाट, सचिव कालू सिंह, कोषाध्यक्ष देवीलाल गाडरी, मनोनीत उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल शर्मा, भगवानलाल गाडरी, रतन सुथार, गोपाल सुथार, मदन सिंह राणावत आदि ने अतिथियों का स्वागत किया।

Don`t copy text!