Invalid slider ID or alias.

चित्तौड़गढ़-परशुराम सेना महिला मंडल की बैठक आयोजित हुई, परशुराम जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाने का निर्णय लिया।

वीरधरा न्यूज़।चित्तौड़गढ़@डेस्क।

चित्तौरगढ़।परशुराम महिला मंडल द्वारा आराध्य देव श्री परशुराम जन्मोत्सव पर आयोजित कार्यक्रमों से संबंधित वार्तालाप के लिए परशुराम सेना महिला जिलाध्यक्षा इंदिरा सुखवाल के सानिध्य में महिला पदाधिकारियों की एक बैठक आयोजित की गई।
मीडिया प्रभारी सरस्वती शर्मा ने बताया कि परशुराम जन्मोत्सव के आयोजन को लेकर मातृशक्ति में बहुत जोश और उत्साह दिखाई दे रहा है।
सीमा सुखवाल तथा राखी सुखवाल ने बताया कि परशुराम जन्मोत्सव पर 30 अप्रैल को समस्त सर्वब्राह्मण समाज के नेतृत्व में एक वाहन रैली का आयोजन किया जाएगा। जिसमें 1000 से अधिक मोटरसाइकिल तथा 100 से अधिक चोपहिया वाहनों के साथ शाम 5:30 बजे एक विशाल रैली बिरला हॉस्पिटल राजीव गांधी उद्यान सेती से प्रारंभ होकर गांधीनगर शिवम वाटिका पर समाप्त होगी। रैली के पश्चात भोजन प्रसाद का आयोजन रखा गया है।
कार्यक्रमों की श्रृंखला में दिनांक 3 मई को प्रातः 8:00 बजे ऋण मुक्तेश्वर महादेव मधुबन चित्तौड़गढ़ में पंचकुंडात्मक परशुराम महायज्ञ यज्ञ आचार्य पंडित राकेश शास्त्री तथा 21 महा विद्वानों व सर्व ब्राह्मण समाज के जोड़ों द्वारा यज्ञ में आहुतियाँ दी जाएगी।
5 मई को दोपहर 12:15 बजे परशुराम धाम, बापू नगर सेती में भव्य परशुराम मंदिर निर्माण हेतु भूमि पूजन, शाम 4:15 बजे से भव्य शोभायात्रा चमत्कारी साँवरिया सेठ मंदिर से प्रारंभ होकर परशुराम धाम बापू नगर सेती पहुँचेगी। तत्पश्चात शाम 7:15 बजे महा आरती के साथ महाप्रसाद का आयोजन किया जाएगा।
परशुराम सेना महिला मंडल जिलाध्यक्षा इंदिरा सुखवाल ने चित्तौड़गढ़ के समस्त सर्व ब्राह्मण बंधुओं, मातृशक्ति एवं युवाओं को परशुराम जन्मोत्सव के सभी कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने के लिए तथा 1 मई को होने वाले रक्तदान कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पधार कर रक्तदान जैसे पुनीत कार्य में सहयोग प्रदान करने के लिए विनम्र अनुरोध किया।
बैठक में भारती दाधीच, सीमा सुखवाल, राखी सुखवाल, कंचन पुरोहित, उषा तुलछिया, रिया मिश्रा, ज्ञान किरण, सरोज दाधीच, कल्पना पुरोहित आदि ने अपने – अपने क्षेत्र में ब्राह्मण परिवारों तक कार्यक्रमों से संबंधित सूचना पहुँचाने का संकल्प लिया।

Don`t copy text!