Invalid slider ID or alias.

गायों को खिलाया हरा चारा की सेवा।

 

वीरधरा न्यूज़।चित्तौड़गढ़@ श्री महेन्द्र धाकड़।

चित्तौड़गढ़। बेगूँ भारतीय जनता पार्टी जिला महामंत्री किसान मोर्चा के लाभ चंद धाकड़ एवं पत्नी गीता धाकड़ ने अपने शादी के सफल 23 वर्ष बुधवार को पूर्ण होने के उपलक्ष में वैवाहिक वर्ष गांठ पर श्री देव गौशाला रुढ़गढ़ बालाजी रायता में गौमाता एवं नन्दी को हरा चारा एवं गुड़ खिलाया। गौमाता के बीच रहकर बड़ी सादगी पूर्ण वर्षगांठ मनाई। यह एक अलग ही सादगी का परिचय दिया।
इस अवसर पर लाभ चंद धाकड़ युगल सहित रायता पूर्व सरपंच जगदीश धाकड़, संघ कार्यकर्ता उमेश धाकड़, ललित किशोर धाकड़,बूथ अध्यक्ष विनोद धाकड़, सुनील धाकड़,बाल किशन धाकड़, हेमराज धाकड़,कैलाश धाकड़, कुलदीप व्यास, धनराज धाकड़, राहुल धाकड़ आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Don`t copy text!