वीरधरा न्यूज़।चित्तौड़गढ़
भाजपा के दिग्गज नेताओं के साथ साथ महिला मोर्चा भी पंचायतीराज चुनाव में जोरशोर से प्रचार में पीछे नही रह रहा, महिला मोर्चा भी जिले के दिग्गज नेताओं के साथ जाकर जन जन से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील कर रहा है।
पंचायतीराज चुनाव मे आज शुक्रवार को जिला परिषद की उमीदवार बीनू मेघवाल व पंचायत समिति सदस्य देवेंद्र कंवर के समर्थन में ग्राम ओछ्ड़ी में चित्तौड़गढ़ महिला मोर्चा ने जनसम्पर्क कर प्रत्याशियों को जिताने की अपील की।
विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या का भाजपा कार्यकर्ताओं और ओछ्ड़ी ग्रामवासियों ने जोरदार स्वागत करते हुए संतरों से तोला।
महिला मोर्चा की रश्मि सक्सेना ने बताया कि जनसम्पर्क में हर तरफ से आमजन का समर्थन मिल रहा है और इस बार भाजपा की बड़ी जीत होगी इसमे कोई अतिश्योक्ति नही है।
जनसम्पर्क के दौरान पूर्व प्रधान प्रवीण सिंह राठौड़, रश्मि सक्सेना, रेणु मिश्रा, प्रतिभा गुप्ता, कांता व्यास, आशा ओझा, दशरथ मेनारिया, पूर्व सरपँच करण सिंह बराड़ा, सरपँच मुकेश गुर्जर, रणजीत सिंह भाटी, प्रभारी लोकेश त्रिपाठी सहित महिला मोर्चा मोजुद रहा।