Invalid slider ID or alias.

भाजपा स्थापना दिवस पर भाजयुमो ने बांटे परिंडे। 10 मिनिट में वितरित किए 500 परिंडे।

 

वीरधरा न्यूज़।चित्तौड़गढ़@डेस्क
चित्तौड़गढ़। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर भाजयुमो नगर मंडल चित्तौड़गढ़ में परिंडे बांट कर स्थापना दिवस मनाया।
भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष आशीष सिकलीकर ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना दिवस पर भाजयुमो नगर अध्यक्ष गौरव त्यागी की पहल पर गोल प्याऊ चौराहे पर निशुल्क परिंडे बांट कर मनाया गया।भाजयुमो पूर्व जिला अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रूद, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रघु शर्मा, पूर्व सभापति सुशील शर्मा, भाजयुमो जिला अध्यक्ष सुरेश गाडरी , एस सी मोर्चा जिलाध्यक्ष कमलेश आमेरिया के आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में 500 परिंडे मात्र 10 मिनट में वितरित कर दिए गए।परिंडे प्राप्त करने वाले सभी से आग्रह किया गया कि गर्मी के इस मौसम में परिंडो में नियमित पानी भर पक्षियों को राहत पहुंचाए।
उक्त आयोजन के दौरान भाजयुमो जिला महामंत्री मुकेश गुर्जर ,राधेश्याम कुमावत, सूर्य प्रताप सिंह गुढा, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ओबीसी मोर्चा राजन माली, सिंपल वैष्णव, राखी राव,इंद्रा सुखवाल, मनीष जीनगर, कल्याण दास वैष्णव, पूर्णेश जैन, शिव प्रजापत, कमल सिकलिगर, आशीष मोची, विजय जीनगर, गोविंद बैरागी, नागराज सिंह, लकी टेलर आदि उपस्थित थे।

Don`t copy text!