Invalid slider ID or alias.

नागौर/मकराना-भाजपा शहर मंडल ने 42वां स्थापना दिवस मनाया।

वीरधरा न्यूज़।मकराना @ श्री मोहम्मद शहजाद।
मकराना।भारतीय जनता पार्टी द्वारा बुधवार को बोरावड़ रोड स्थित बालाजी कॉलोनी में शहर महामंत्री सर्वेसर मानधनिया के निजी प्रतिष्ठान पर मकराना विधायक रूपाराम मुरावतिया की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी का 42वां स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर विधायक मुरावतिया ने पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत की वजह से आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। इस अवसर पर ठाकुर मोहन सिंह, एडवोकेट अरविंद चौखड़ा, कल्पना जैन, प्रेम प्रकाश मुरावतिया, कृष्णा दाधीच एवम सुभाष रैगर ने अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान शहर मंडल अध्यक्ष घनश्याम सोनी, महेश काबरा, महामंत्री विक्रम सिंह, सर्वेश्वर मानधनिया, अरविंद चोखड़ा, बजरंग जाटलिया, कृष्णा दाधीच, नंद सिंह चौहान, कैलाश शर्मा, पार्षद ईश्वर सिंह बंजारा, कल्पना जैन, नोरत नायक, भगवान काबरा, तोलाराम सैनी, सुभाष रेगर, नरसी, राधा वल्लभ व्यास, भरत शर्मा, महेंद्र व्यास, मनोज शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Don`t copy text!