Invalid slider ID or alias.

चित्तौड़गढ़-पायरी में तीन दिवसीय रात्रिकालीन कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन, 40 टीमें ले रही भाग।

 

वीरधरा न्यूज़।चित्तौड़गढ़@डेस्क।
चित्तौड़गढ़।गाँव पायरी मे विनायक मण्डल द्वारा आयोजित तीन दिवसीय‌ रात्रिकालीन कबड्डी प्रतियोगिता के अवसर पर पूर्व मंत्री‌ श्री चंद कृपलानी द्वारा खिलाडियो से परिचय कर प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया गया।
इस अवसर पर पंचायत समिति निम्बाहेडा के प्रधान बगदीराम धाकड़, भाजपा पश्चिम मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र सिह मिनाणा, भाजपा जिला यूवा मोर्चा उपाध्यक्ष महेन्द्र, जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष गब्बर अहीर, पूर्व प्रधान अशोक जाट, लसडावन सरपंच, कारुण्डा सरपंच रतन लाल भील, कारुण्डा, जिला किसान मोर्चा कोषाध्यक्ष माधु लाल जाट, पंचायत समिति सदस्य मेघराज जाट कारुण्डा, भाजपा पश्चिम मण्डल महामंत्री सुनील जाट, गिरधारी लाल जाट,भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा उपाध्यक्ष रतन‌लाल मेघवाल, अ.जा.मोर्चा मंत्री नारायण बुनकर कारुण्डा,तथा पायरी, साण्ड,कारुण्डा से पधारे सभी मेहमान लक्ष्मण सिह शक्तावत,किशन सिह शक्तावत,सुरेन्द्र सिह ,शंकर सिह शक्तावत,ओम प्रकाश जाट ,सुरेश जी जाट, भोपराज जाट ओर अनेक भाजपा कार्यकर्ताओ ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई ओर कबड्डी मेच का शुभारम्भ हुआ। तथा मंच सचांलन भाजपा ग्रामीण मण्डल प्रवक्ता कालु सिह‌ शक्तावत ने किया तथा सभी मेहमानो का आभार प्रकट किया।

Don`t copy text!