डुंगला-श्री महावीर एलवा मां गौशाला एवं कमल तीर्थ डूंगला में राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश की मनाई जन्म जयंती।
वीरधरा न्यूज़।डूंगला @ श्री पवन अग्रवाल।
डूंगला।श्री महावीर एलवा मां गौशाला एवं कमल तीर्थ डूंगला में राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश की 66वी जन्म जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डूंगला में प्रातः 10 बजे मरीजों को फल एवं बिस्किट का वितरण किया गया। एवं दोपहर में गौशाला में गौ माता को हरा चारा एवं गुड खिलाया गया, वही कबूतर को दाना खिलाया गया।
गौशाला अध्यक्ष ने कार्यकारिणी पदाधिकारियों के साथ ग्रामीणों से आह्वान किया कि राष्ट्रीय संत के जन्मोत्सव के अवसर पर गौशाला में पधार कर गौ माता को हरा चारा खिलाकर पुण्य का लाभ ले। इस संदर्भ में ग्रामीणों सहित पदाधिकारी गौशाला पहुंचे तथा गौ माता को हरा चारा खिलाकर पुण्य का लाभ लिया। वही राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई।
इस अवसर पर अध्यक्ष उत्सव कुमार भाणावत, मंत्री मांगीलाल जारोली , मनीष दाणी, पारसमल दाणी, प्रतापगढ़ निवासी मदन लाल सपरिवार, ओस्तवाल परिवार, मंगलवाड़ के साथ गौशाला के सदस्य, कौशल मुनि जी मासा, कविराज अक्षत मुनि मासा , सती शांता कुंवर मासा की उपस्थिति में जन्मदिन हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। कौशल मुनि मासा द्वारा मंगल पाठ सुनाया गया। गौशाला में आए पदाधिकारियों सदस्यों एवं ग्रामीणों का गौशाला कोषाध्यक्ष दुर्गा शंकर शर्मा द्वारा हार्दिक आभार व्यक्त किया।