Invalid slider ID or alias.

चित्तौड़गढ़ एसपी प्रीति जैन का किया भव्य स्वागत।

वीरधरा न्यूज़।चित्तोडगढ़@ श्री महेन्द्र धाकड़।
चित्तौड़गढ़। श्रीनाथ समूह अध्यक्ष विप्र सेना जिला अध्यक्ष व बजरंग सेना प्रदेश महामंत्री सुनीता शर्मा द्वारा और सामाजिक साहित्यक संस्थाओं से जुड़ी अखिल भारतीय कायस्थ महासभा राजस्थान महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष एवं सर्व समाज महिला संगठन चित्तौड़गढ़ की संयोजिका व कार्यकर्ता रश्मि सक्सैना समूह सदस्य पूजा तम्बोली द्वारा चित्तौड़गढ़ एसपी प्रीति जैन का मिठाई खिलाकर व ऊपरना उड़ा कर स्वागत किया।
साथ ही श्रीनाथ समूह द्वारा बनाए गए डेकोरेशन का सामान भेंट करके जानकारी दी महिलाओं पर होने वाले अत्याचार व महिलाओं द्वारा आत्मनिर्भर बनाने के बारे में एसपी को अवगत कराते हुए बताया कि चित्तौड़गढ़ की आम महिला आत्मनिर्भर बन रही है और यही प्रोडक्ट देश विदेशो में चित्तौड़गढ़ के दीपावली व होली और भी कई प्रकार के सामान चित्तौड़गढ़ की महिला बनाकर अपना नाम और अपनी पहचान बना रही है। इससे करीब 40 से अधिक परिवार रोजगार पा रहे। एसपी ने बताया महिलाओं पर होने वाले अत्याचार व महिलाओं की सुरक्षा के बारे में जानकारी प्रदान करेगी।

Don`t copy text!