Invalid slider ID or alias.

निम्बाहेड़ा-05 साल से फरार चल रहा स्थाई वारंटी पुलिस के हत्थे चढा।

वीरधरा न्यूज़।निम्बाहेड़ा@डेस्क।

निम्बाहेड़ा। सदर थानाधिकारी फूलचंद टेलर के निर्देशन में सूरज कुमार सहायक उप निरीक्षक के नेतृत्व में एक टीम गठीत की गई । टीम ईंन्चार्ज सूरज कुमार सहायक उप निरीक्षक को जरिये मुखबीर से सूचना मिली कि थाना सदर निम्बाहेड़ा का स्थाई वारंटी हरिश उर्फ आदित्य टांक निवासी भगवानपुरा थाना सदर निम्बाहेडा काफी लम्बे समय से बैंगलोर से अपने घर आया होकर तुरन्त ही वापिस जाने की फिराक में है। जिस पर टीम ईन्चार्ज सहायक उप निरीक्षक ने बिना समय गंवाये तत्त्परता दिखाते हुये मुखबीर सूचना के प्रकरण में वांछित स्थाई वारंटी हरिश उर्फ आदित्य टांक निवासी भगवानपुरा थाना सदर निम्बाहेडा को उसके घर से बाहर निकलने पर गिरफतार किया। स्थाई वारंटी हरिश उर्फ आदित्य टांक कई अन्य जिलों में चैक अनादर के प्रकरण में वांछित चल रहा है। उक्त आरोपी को न्यायालय में पेश किया जावेगा।

Don`t copy text!