Invalid slider ID or alias.

मेड़ता रोड-भाजपा आसोप मंडल ने किया कार्यकारिणी का विस्तार, पाड़ीवाल बने भाजयुमो मीडिया प्रभारी।

 

वीरधरा न्यूज़।मेड़ता रोड@ श्री एजाज़ अहमद उस्मानी।

भोपालगढ़। भारतीय जनता पार्टी आसोप मंडल के अध्यक्ष पदमाराम बांता के निर्देशानुसार भाजयुमो मंडल अध्यक्ष महेन्द्रसिंह चौधरी व महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजुदेवी कुलदीप दर्जी ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए कई कार्यकर्ताओं को अहम जिम्मेदारियाँ सौंपी है। इसी कड़ी में रजलानी के युवा नेता धर्मेन्द्रसिंह पाड़ीवाल को भाजयुमो मंडल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।
साथ ही भाजयुमो में भारतराम देवासी रामनगर को उपाध्यक्ष, अभिषेक व्यास को मंडल मंत्री, बजरंग सोनी रजलानी रो कार्यालय प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं भाजपा महिला मोर्चा में बसंती प्रजापत रजलानी को मीडिया प्रभारी, किरण भुवनेश्वर वैष्णव, कमला मोहनलाल देवासी, भंवरी हरिराम शर्मा व सीता रामनिवास सुथार को सदस्य नियुक्त किया गया। इनकी नियुक्ति पर पूर्व राज्यसभा सांसद रामनारायण डूडी, पूर्व विधायक कमसा मेघवाल, वसुंधरा राजे समर्थक मंच देहात जिलाध्यक्ष किशोर डूडी छापला, ओमप्रकाश चौटिया, पूर्व सरपंच रजलानी फतेहराम पाड़ीवाल, पूर्व पंसस मंगलाराम खुड़खुड़िया, वरिष्ठ भाजपा नेता माँगीलाल गोदारा, श्यामलाल सुथार रजलानी, रामनिवास गोदारा सोपड़ा, महेन्द्रपाल चौधरी सहित कई जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने शुभकामनाएँ दी।

Don`t copy text!