Invalid slider ID or alias.

चित्तोडगढ़-राजस्थान अकाउन्टेन्ट्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, चौधरी जिलाध्यक्ष, राठी निर्विरोध प्रांतीय प्रतिनिधि निर्वाचित।

वीरधरा न्यूज़।चित्तोडगढ़@डेस्क।
चित्तौडगढ। राजस्थान अकाउन्टेन्ट्स एसोसिएशन जिला शाखा चित्तौडगढ के चुनाव भागीरथ सिंह लखावत, कोषाधिकारी चित्तौडगढ (मुख्य निर्वाचन अधिकारी) के सानिध्य में संपन्न हुए।
निर्धारित समय पर जिलाध्यक्ष पद पर महावीर प्रसाद चौधरी ने मनोनयन पत्र प्रस्तुत किया, इस क्रम में प्रान्तीय प्रतिनिधियों के तीन पदों के लिए सुनील कुमार राठी, कौशल किशोर शर्मा व अशोक अवाना ने मनोनयन पत्र प्रस्तुत किया। निर्धारित समय तक पदानुसार निर्धारित संख्या में ही मनोनयन प्राप्त हुए तथा सभी मनोनयन वैध पाए गए।
जिस पर भागीरथ सिंह लखावत, मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा महावीर प्रसाद चौधरी को जिलाध्यक्ष एवं प्रांतीय प्रतिनिधि पदो के लिए सुनील कुमार राठी, कौशल किशोर शर्मा व अशोक अवाना को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
निर्वाचन प्रक्रिया में संगठन के निर्वतमान अध्यक्ष सागर गिरि गोस्वामी, संजय बंसल, रामावतार एवं यशपाल बापना ने निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी।

Don`t copy text!