Invalid slider ID or alias.

चित्तोडगढ़-अमित शाह के आगमन पर जयपुर में स्वागत कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने हेतु विधायक आक्या चित्तौड़गढ़ कार्यलय पर पदाधिकारियों की बैठक ली।

वीरधरा न्यूज़।चित्तोडगढ़@श्री सत्यनारायण कुमावत।
विधायक प्रवक्ता गिरीश दीक्षित ने बताया कि विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या ने विधायक कार्यालय पर विधानसभा क्षेत्र के मण्डल पदाधिकारियों की बैठक लेकर गृहमंत्री अमित शाह के 5 दिसम्बर को जयपुर आगमन पर भव्य स्वागत कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र के अधिक से अधिक कार्यकर्ता भाग लेवे इस हेतु चर्चा कर रूपरेखा तैयार की गई।
बैठक में प्रधान प्रतिनिधि रणजीत सिंह, पूर्व प्रधान प्रवीण सिंह राठौड, नगर अध्यक्ष सागर सोनी, बस्सी मण्डल अध्यक्ष भंवर सिंह खरडीबावडी, घोसुण्डा मण्डल अध्यक्ष दिनेश शर्मा, सावा मण्डल अध्यक्ष रतन डांगी, भदेसर मण्डल अध्यक्ष पवन आचार्य, किसान मोर्चा जिला महामंत्री कैलाश जाट, सावा मण्डल महामंत्री अनिल सुखवाल, नरेश जाट व जितेन्द्र सालवी, घोसुण्डा मण्डल महामंत्री लाल चन्द गुर्जर, शिवराज सिंह बेजनाथिया, बस्सी मण्डल महामंत्री रामेश्वर धाकड़, भदेसर मण्डल महामंत्री देवी लाल धाकड, नगर मण्डल महामंत्री विश्वनाथ, चन्देरिया मण्डल महामंत्री पूरण सिंह राणा, गोपाल गवारिया, आसावरा सरपंच अशोक रायका आदि उपस्थित रहे।

Don`t copy text!