Invalid slider ID or alias.

राशमी-खेत पर गए किसान की मृत्यु।

वीरधरा न्यूज।राशमी@ श्री शंभुलाल आचार्य।
राशमी। थाना क्षेत्र के लसाडिया कला गांव में शनिवार प्रातः खेत पर गए किसान की मृत्यु हो गई। पुलिस ने बताया कि शनिवार प्रातः भानु प्रकाश(45 वर्ष) पुत्र गणेश लाल नायक कृषि कार्य के लिए खेत पर गया था। काफी देर तक घर नहीं लौटा तो उसका छोटा भाई दयाराम उसे ढूंढता हुआ खेत पर पहुंचा। जहां पर भानु प्रकाश अचेत अवस्था में मिला। परिजनों ने उसको यहाँ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया।

Don`t copy text!