Invalid slider ID or alias.

भदेसर- मंत्री रामलाल जाट के भादसोड़ा चौराहा पर कपासन विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने भव्य स्वागत किया।

वीरधरा न्यूज़।भदेसर@श्री सुरेश आचार्य।
भदेसर।प्राप्त जानकारी के अनुसार कपासन विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा भादसोड़ा चौराहा पर राजस्व एवं कैबिनेट मंत्री रामलाल जाट का सांवलिया जी जाते समय भादसोड़ा चौराहा पर कपासन प्रधान भेरु लाल जाट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर माला व साफा पहनाकर भव्य स्वागत अभिनंदन किया। मंत्री जाट का विकलांग कार्यकर्ता प्रकाश मेनारिया के द्वारा भी माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर कपासन प्रधान भेरूलाल लाल जाट, भादसोड़ा सरपंच शंभू लाल सुथार, रेलिया सरपंच मिट्ठू लाल जाट, ग्राम पंचायत करजेली सरपंच राजेंद्र गोठवाल, ग्राम पंचायत नपानिया सरपंच संग्राम सिंह,पूर्व पंचायत समिति सदस्य रामचंद्र मदन लाल खटिक, सांवर मल रांका,राजीव सोनी,शाहिद हुसेन,कुंदन मल भभी,पूर्व जिला परिषद सदस्य मनोहर लाल जाट, पूर्व प्रधान गोविंद सिंह शक्तावत, कृष्णकांत चुंडावत आदि उपस्थित रहे।

Don`t copy text!