Invalid slider ID or alias.

चित्तौड़गढ़-हीरक जयंती समीक्षा बैठक गांधीनगर स्थित जोहर भवन में संपन्न हुई।

वीरधरा न्यूज़।चित्तोडगढ़@डेस्क।
चित्तोड़गढ़।श्री क्षत्रिय युवक संघ की हीरक जयंती समारोह की समीक्षा बैठक गांधीनगर स्थित जोहर भवन में संपन्न हुई।
प्रार्थना से बैठक का शुभारंभ किया गया। केंद्रीय कार्यकारी गंगा सिंह साजियाली ने बताया कि क्षत्रिय की पहचान त्याग है, हमारा कर्तव्य, संस्कृति, धर्म अनुरूप जीवन यापन तथा अच्छे संस्कारवान क्षत्रियों के निर्माण में श्री क्षत्रिय युवक संघ की महत्वपूर्ण भूमिका हैं। जयपुर में मनाई जाने वाली हीरक जयंती की पूर्व तैयारी बैठक में कार्य विभाजन कर हम सभी इस हेतु मनोयोग से जुट जाएं। नरेंद्रसिंह नरधारी के अनुसार हीरक जयंती की तैयारी की समीक्षा बैठक में जिले की सभी तहसीलों से बनाई गई स्वयंसेवकों की समितियों के सदस्यों के कार्य की समीक्षा करते हुए एक-एक समन्वयक की नियुक्ति की गई जिसका कार्यालय से सीधा संपर्क रहेगा। सभी ने उत्साह से कार्य करने की इच्छा व्यक्त की साथ ही सभी तहसीलों में तैयारी बैठकें 2 दिसंबर से पूर्व पूर्ण कर ली जावेगी। बैठक में उप जिला प्रमुख भूपेंद्र सिंह बडोली, भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रूद, कर्नल रणधीर सिंह बस्सी, हनुमंत सिंह बोहेड़ा, पूर्वप्रधान गणपत सिंह चुंडावत,शक्ति सिंह मूरलिया,जौहर स्मृति संस्थान कोषाध्यक्ष नरपतसिंह भाटी, भंवर सिंह खरड़ीबावड़ी, लक्ष्मणसिंह बडोली, दिलीप सिंह रूद, हर्षवर्धन सिंह गुढा ने हीरक जयंती कार्यक्रम को भव्य बनाने में पूर्ण सहयोग के साथ ही जयपुर के लिए अधिकतम बसों के लक्ष्य को पूर्ण करने की बात कही। बैठक में महिला टीम का भी गठन किया गया जिसमें समन्वयक के रूप में निर्मला कुंवर राठौड़,मीना कुंवर सहाड़ा, सुरेशकुंवर कारुंडा को जिम्मेदारी दी गई। इस दौरान हीरक जयंती पोस्टर का भी विमोचन समाजजन एवं मातृशक्ति की उपस्थिति में किया गया।
इस अवसर पर बैठक में मंगल सिंह झाडोली, गजराज सिंह बराड़ा, लाल सिंह भाटियों का खेड़ा,जोगेंद्र सिंह छोटा खेड़ा,पुष्पेन्र्द सिंह चोथपुरा, भंवर सिंह नेतावल, गजेंद्र सिंह कास्या,महावीर सिंह झालरा, रणजीत सिंह बस्सी, जीवन सिंह नरधारी, रतनभंवर सिंह शोकियां, शिवराज सिंह घटियावली, अजयपाल सिंह चरपोटिया,गोवर्धनसिंह भाटियों का खेड़ा,खुमान सिंह,फतेह सिंह सेमलिया, वीरेंद्र सिंह नेडिया, शैतानसिंह अचलपुरा, भानुप्रताप सिंह नाहरगढ़, शैलेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह डाबला,ललित सिंह पुठोली, दुर्गा सिंह चोगावडी, दिलीपसिंह भदेसर, विक्रम सिंह जालरा, सुरेंद्रप्रतापसिंह रूद, भगवान सिंह मकनपुरा,वीरेंद्र सिंह तलावदा,
जितेंद्र सिंह नाहरगढ़,टीकम पाल सिंह घटियावली,अजय सिंह खोर,अर्जुन सिंह पुठोली, शक्ति सिंह पचतोली, लक्ष्मणसिंह भाटियोंकाखेड़ा, श्याम सिंह सहाड़ा, ओंकार सिंह चंदनपुरा, लोकेंद्र सिंह रूद, महावीर सिंह, गजेंद्रप्रताप बस्सी,राज कुंवर,अनिता राज, पवन कुंवर, सरिता कुंवर नगरी, श्यामकुंवर सुवावा, टीना कुंवर सिंगोली, रीना कुंवर डगला का खेड़ा, सोहन कुंवर,नितेश कुंवर बेजनाथिया आदि क्षात्र शक्ति महिला,पुरुष उपस्थित थे।

Don`t copy text!