Invalid slider ID or alias.

सीकर/नीमकाथाना- चिकित्सालय में सुविधा विस्तार के लिए 54 लाख स्वीकृत, विधायक का क्षेत्रवासियों ने जताया आभार।

वीरधरा न्यूज़/ सीकर/ नीमकाथाना@ श्री मनोज मीणा।
नीमकाथाना।राजकीय जिला कपिल चिकित्सालय नीमकाथाना मे चिकित्सा सेवाओं को ओर सुदृड़ करने की दिशा में पिडियाट्रीक कैयर यूनिट, आई.सी.यू., एच.डी.यू. हेतु राज्य सरकार ने 54 लाख रूपये की राशि स्वीकृत कि है जिससे चिकित्सा सुविधाओं में ओर इजाफा हो सकेगा।
विधायक सुरेश मोदी ने जानकारी देते हुए बताया की कपिल चिकित्यालय में मरीजों के बढ़ते दबाव को देखते हुए उन्होने राज्य सरकार से सुविधाओं में बढ़ोतरी मांग की थी। जिस पर सरकार ने बच्चों के लिए ऑक्सीजन सर्पोटेड पिडियाट्रीक कैयर यूनिट के विस्तार हेतु 24 लाख रूपये स्वीकृत किए है। जिससे 30 बच्चों हेतु ऑक्सीजन सर्पोटेड बैड तैयार हो सकेगे। इसी तरह 4 बैड के आई.सी.यू. के अपग्रेडेसन हेतु 10 लाख रूपये एवं 8 बैड के एच.डी.यू. निर्माण हेतु 20 लाख रूपये की राशि स्वीकृत कि है, जिसमें गम्भीर स्थिति के मरीजों को उपचार उपलब्ध हो सकेगा।
विधायक मोदी ने बताया की तीनों यूनिट ऑक्सीजन सर्पोटेड बैड वातानूकूलन एवं अन्य आवश्यक उपकरणों से सुसज्जित रहेगे।
इस पर क्षेत्रवासियों ने खुशी जताते हुए विधायक मोदी का आभार जताया।

Don`t copy text!