Invalid slider ID or alias.

चित्तोडगढ़-इंदिरा गांधी स्टेडियम में एथलीट प्रतियोगिता आयोजित।

वीरधरा न्यूज़।चित्तोडगढ़@डेस्क।
चित्तोडगढ़।जिला स्तरीय अंडर-19 अंडर 17 एथलीट प्रतियोगिता इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में अंडर-17 अंडर-19 बिरला शिक्षा केंद्र चितौड़गढ़ चैंपियन रहा विद्यालय के वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक रामजस जाट ने बताया कि अंडर-19 बेस्ट प्लेयर ऑलराउंडर हर्षित शर्मा, अंडर-17बेस्ट प्लेयर देव शर्मा बिरला शिक्षा केंद्र ने रिले अंडर-19, 4×100 स्वर्ण जीता और 4×400 स्वर्ण जीता अंडर -17 टीम ने रिले4×100 स्वर्ण जीता इसी दौरान राजवीर सिंह ने शॉट पुट स्वर्ण जीता। लॉन्ग जंप में जयदेव सिंह ने स्वर्ण जीता, हर्षित शर्मा 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक, देव शर्मा 200 मीटर में स्वर्ण पदक, हार्दिक मुखिया 100 मीटर स्वर्ण पदक जीता।

Don`t copy text!