Invalid slider ID or alias.

चित्तौड़गढ़-रामप्रसाद सुखवाल अध्यक्ष, तिवारी महामंत्री बने।

वीरधरा न्यूज़।चित्तौड़गढ़@डेस्क।
चित्तौड़गढ़।भारतीय मजदूर संघ इकाई आदित्य सीमेंट शंभूपुरा चित्तौड़गढ़ यूनियन की आमसभा श्री सांवरिया जी विश्रांति गृह में संपन्न हुई, जिसमें प्रदेश महामंत्री हरिमोहन शर्मा, संभाग संगठन मंत्री भवानी सिंह, संभाग प्रभारी विनय सिंह, अखिल भारतीय सीमेंट मजदूर महासंघ के महामंत्री महेंद्र कुमार एवं राजस्थान सीमेंट महामंत्री गोपाल सिंह चौहान, चित्तौड़गढ़ जिलाध्यक्ष मनोहर परिहार एवं जिला मंत्री रतन लाल शर्मा विशेष रुप से उपस्थित रहे। जिसमें आदित्य सीमेंट भारतीय मजदूर संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया जिसमें रामप्रसाद सुखवाल अध्यक्ष, कमलेश तिवारी को महामंत्री, सोहनलाल शर्मा कोषाध्यक्ष, अयूब खान कार्यकारी अध्यक्ष, प्रहलाद सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महेंद्र सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, भुवनेश सेन उपाध्यक्ष, लालचंद जाट उपाध्यक्ष प्रेमशंकर पूर्बिया संगठन मंत्री, रतनलाल शर्मा संरक्षक, कालू लाल सेन संयुक्त महामंत्री, सुरेंद्र सिंह हाडा जितेंद्र जाट, जगन्नाथ धाकड़, सत्यनारायण तिवारी, भेरू लाल तेली धीरेंद्र सिंह आदि चुना गया।

Don`t copy text!