Invalid slider ID or alias.

पाली-भाजयुमो की राष्ट्रीय कार्यसमिति दिल्ली में संपन्न, राजस्थान से प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा ने भी लिया भाग।

वीरधरा न्यूज़।सादड़ी/पाली@ श्री ललित दवे।

जयपुर। आज भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति दिल्ली में आयोजित की गई। पूरे देशभर से कार्यकर्ताओं ने इस कार्यसमिति में भाग लिया। इसमे राजस्थान से प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा, प्रदेश महामंत्री चंद्रवीर सिंह, राजकुमार बिवाल, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य अनंत विश्नोई, देवकिशन मारू और आईदान सिंह ने भाग लिया। राष्ट्रीय कार्यसमिति में मोर्चे की अग्रिम कार्य योजना पर चर्चा हुई।
कार्यसमिति में डिजिटल संप्रभुता की रक्षा के लिए भी प्रस्ताव लाया गया। इस प्रस्ताव का अनुमोदन भारतीय जनता युवा मोर्चा राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा ने किया। अनुमोदन करते हुए शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों के फलस्वरूप डिजिटल इंडिया आज एक जनआंदोलन बन चुका है। सोशल मीडिया माध्यम, संविधान के द्वारा प्रदत्त अधिकारों के क्रियान्वयन को सुलभ करते हैं इसलिए सोशल मीडिया के माध्यमों का संविधान सम्मत कार्य करना आवश्यक है।

Don`t copy text!