Invalid slider ID or alias.

चित्तौड़गढ़-धार्मिक स्थलों व शक्तिपीठो पर दर्शन, अनुष्ठान एवं आयोजन में छुट प्रदान करे सरकार: विधायक आक्या।

वीरधरा न्यूज़।चित्तौड़गढ़@डेस्क।
चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर धार्मिक स्थलों पर दर्शन, अनुष्ठान एवं आयोजन में छुट प्रदान करने की मांग की।
विधायक प्रवक्ता गिरीश दीक्षित ने बताया कि वर्तमान में कोरोना के मामले नगण्य हो रहे है। भारत भूमि धार्मिक आस्था एवं पौराणिक मान्यताओं के आधार पर नवरात्री के दौरान शक्तिपीठों पर माताजी के दर्शन हेतु दर्शनार्थी आते रहते है, मगर कोरोना की कठोर गाईडलाईन के अनुसार राजस्थान में राजस्थान सरकार द्वारा शक्तिपीठों पर दर्शन करने की रोक लगा रखी है व सभी प्रमुख मंदिरों को आम श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए बंद रखा गया है, जिससे श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंच रही है। देश के अन्य र्कइं राज्यों में जहां कोरोना के केस नगण्य आ रहे है, वहां की सरकारों ने धार्मिक आस्था के मद्देनजर मंदिरों एवं गरबा आयोजन स्थलों पर कोरोना गाईडलाईन की पालना करवाते हुए दर्शन एवं धार्मिक आयोजनों की स्वीकृति जारी की है। नवरात्री पर्व लोगों की धार्मिक आस्था से जुडा होकर धार्मिक अनुष्ठान एवं दर्शनों का प्रमुख पर्व है जिसमें नवरात्री के नौ ही दिन शक्तिपीठों पर धार्मिक अनुष्ठान एवं दर्शन का विशेष महत्व है।
विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या द्वारा मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मांग की है कि अन्य राज्यों की भांति कोरोना गाईडलाईन की पालना करवाते हुए दर्शनार्थियों को शक्तिपीठों पर दर्शन करने एवं धार्मिक आयोजन करने की अनुमति प्रदान की जावें।

Don`t copy text!