Invalid slider ID or alias.

चित्तौड़गढ़-सरकार किसानों को उनके फसल खराबे का मुआवजा नहीं देगी तो भाजपा करेगी बड़ा आंदोलन: विधायक आक्या।

वीरधरा न्यूज़।चित्तौड़गढ़@डेस्क।


चित्तौड़गढ़। कलेक्ट्रेट पर भारतीय जनता पार्टी के सेकड़ो की संख्या में कार्यकर्ताओं और किसानों की मौजूदगी में क्षेत्रीय विधायक चंद्रभान सिंह आक्या के नेतृत्व में सोमवार को जोरदार धरना प्रदर्शन किया गया और जिला कलेक्टर के नाम मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा।
कलेक्ट्रेट पर विधायक आक्या के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं रैली के साथ पहुचे।
इस दौरान चित्तौड़गढ़ विधायक ने कहा कि यह सरकार किसानों को बहुत हल्के में ले रही है और देश के अन्नदाताओं का अपमान कर रही हैं, किसान आज बड़ी मुश्किलों से गुजर रहा लेकिन सरकार उनकी मदद करने के बजाय आराम फरमा रही है, अब किसी भी हालत में है बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आज तो कोरोना प्रोटोकॉल को देखते हुए सीमित संख्या में ही यहां पर किसान भाई एकत्र हुए हैं लेकिन जो किसानों की अतिवृष्टि के कारण फसलें चौपट हो गई है उसका मुहावरा जल्द किसानों को नहीं दिलाया गया तो इस कांग्रेस सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन भाजपा द्वारा किया जाएगा जिसके जिम्मेदार सरकार और प्रशासन होंगे उन्होंने कहा कि अतिवृष्टि के कारण पूरी तरह से किसानों की फसलें नष्ट हो गई जबकि अभी भी सरकार दस बीस प्रतिशत की बातें कर रही है जो निराधार है। विधायक आक्या ने कहा कि खरीफ की फसल से घरेलू खर्च के साथ-साथ आगामी फसल के खाद बीज आदि का जुगाड़ किसान का होता है लेकिन इस अतिवृष्टि से फसल नष्ट हो जाने के कारण किसानों पर भारी संकट आ गया है और जिसके कारण किसानों को घर चलाना भी मुश्किल हो रहा है ऐसे मैं भी अगर मुख्यमंत्री की नींद नहीं उड़ती है तो वह बड़े आंदोलन का सामना करने के लिए भी तैयार रहें।


इस दौरान धरना प्रदर्शन कार्यक्रम का संचालन भूमि विकास बैंक चेयरमैन कमलेश पुरोहित ने किया तो वहीं इस अवसर पर कपासन के पूर्व विधायक बद्रीलाल जाट सिंहपुर, प्रधान प्रतिनिधि रंजीत सिंह भाटी, कर्नल सिंह राठौड़, पूर्व प्रधान प्रवीण सिंह, पूर्व उप जिला प्रमुख मिट्ठू लाल जाट, महिला जिला अध्यक्ष सहित विभिन्न ग्रामीण मंडलों के अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष सागर सोनी, अनिल ईनाणी, सुधीर जैन सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारियों ने संबोधित किया, तो वहीं सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता और किसान मौजूद रहे।

मानव श्रंखला बना की जोरदार नारेबाजी-

धरना प्रदर्शन में शामिल हुए सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर मानव श्रृंखला बनाई, कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की जिस पर एक बार कि जाम के हालात बन गए जिस पर पुलिस ने तुरंत समझाइश कर हटवाया ओर यातायात व्यवस्था को सुचारू करवाया।

अंदर जाने से रोका तो की नारेबाजी-

जब धरना प्रदर्शन के बाद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट गेट के अंदर प्रवेश करने लगे तो वहां मौजूद बड़ी संख्या में पुलिस जाब्ते ने उनको रोका और सिर्फ 5 लोगों को ही अंदर जाने की बात कही तो एकबारगी कार्यकर्ता भड़क गए और जोरदार नारेबाजी करते हुए आगे बढ़े लेकिन पुलिस ने कड़ाई से आगे बढ़ने से रोका जिसके बाद विधायक की समझाई पर विधायक चंद्रभान सिंह आक्या सहित प्रधान व अन्य प्रमुख जनप्रतिनिधियों का प्रतिनिधिमंडल जिला कलेक्टर के पास पहुंचा और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

Don`t copy text!